रविवार को डर्बी शायर क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय सुनील दत्त की 20वीं पुण्यतिथि पितर कुंडा पर मछलियों को चारा खिलाकर मनाया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने बताया कि आज ही के दिन सुनील दत्त सन 2005 में फिल्मी दुनिया को छोड़कर रुखसत हो गए थे। शकील ने कहा कि सुनील दत्त ने फिल्म में 48 साल के अपने जीवन कॅरियर में लगभग 80 फिल्मों में काम किया। 70 के दशक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में डाकुओं का बोलबाला था। सुनील दत्त साहब ने डाकुओं का रोल बहुत किया। दर्शकों को उनकी अदा बहुत पसंद आई और उनकी काफी फिल्में हिट हुईं। शकील ने कहा कि 1984 में राजनीति में कदम रखा कांग्रेस पार्टी से टिकट मिला और वह पांच बार सांसद थे। बाद में उनको खेल मंत्री बनाया गया। सुनील दत्त साहब का जन्म छह जून 1929 में पंजाब के पाकिस्तान में हुआ था। 1968 में भारत सरकार ने पद्मश्री दिया था। जब-जब देश में कोई आपदा आती थी, सुनील दत्त मदद के लिए निकल जाते थे और लोगों की सहायता करते थे। इस दाैरान हैदर मुलाई, चिंतित बनारसी, जावेद हुसैन, हाजी असलम, राहुल यादव, साहिर खान, इफ्तिखार हुसैन, गुड्डू, सैयद दुलारे हुसैन, जीशान कुरैशी आदि मौजूद रहे।