मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर भाजपा नेता कंगना रणौत की संसद की सदस्यता रद करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरने के दौरान वक्ताओं ने भाजपा नेता सांसद कंगना रणौत पर किसानों के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया। साथ ही संसद की सदस्यता रद करने की मांग की। धरने में जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, संजय दुबे, रत्नेश सिंह, राजन पाठक, शिव शंकर चौबे, छोटे खान, राजधर दुबे आदि शामिल थे।