दालमंडी में नए 16 भवनों का ध्वस्तीकरण बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इसके पूर्व मंगलवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से यहां पोकलैंड मशीन और जेसीबी रखी गई है। पुराने और टूट रहे मकानों को पोकलैंड मशीन से गिराने की शुरुआत की गई। यहां बड़ी संख्या में मजदूरों की मदद से पुराने भवनों को गिराया जा रहा है।