बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में शनिवार को प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुब्रतो नाथ की देखरेख में संरक्षा विभाग द्वारा 'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' के अंतर्गत एक लंबी मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के महत्व को समझाया। वहीं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सीआरपीएफ 95 बटालियन सृजन सामाजिक विकास, नगर निगम की टीम ने प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर पार्क के चारों तरफ गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधरोपण किया।