सावन शिवरात्रि का उत्सव काशी में घूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से काशी विश्वनाथ धाम समेत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के मंदिरों व शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी है। बुधवार की सुबह श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भोर से ही बाबा का दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे।