वाराणसी जिले में राजघाट बदोही चुंगी के पास इंडेन गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए बृहस्पतिवार को लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह से सर्वर डाउन चल रहा है, ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं। यहां मौजूद काफी लोगों के घर गैस खत्म हो गया है। वहीं कुछ लोगों के घर में शादी है लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।