पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से ओत-प्रोत रही है। जनसेवा के उच्च आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले हमारे शहीद पुलिसकर्मी सदा अमर रहेंगे। उनका अदम्य साहस और देशभक्ति हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उक्त बातें पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को कही। माैका था पुलिस स्मृति दिवस का।