वाराणसी जिले में मुस्लिम बहुल इलाके मदनपुरा में 250 साल पुराना मंदिर मिलने का दावा किया गया है। कहा गया है कि मंदिर में 10 साल से ताला बंद है। मंदिर के अंदर मिट्टी भरी है। इस मामले को लेकर एहतियातन मंगलवार की सुबह से मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है। यहां मीडियाकर्मियों व आम लोगों की भीड़ भी देखने को मिली। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।