काशी में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को घाटों पर स्नान के साथ मंदिरों में दर्शन- पूजन का सिलसिला सुबह से जारी है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अधिकमास में मणिकर्णिका घाट से पंचक्रोशी यात्री की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ये यात्रा अधिकमास में शुरू होती है, मेरी पांचवीं पंचक्रोशी यात्रा है। कहा कि मणिकर्णिका घाट हमारा सबसे बड़ा तीर्थस्थान है यहां से संकल्प लेकर यात्रा की शुरुआत करते हुए बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हुए आगे बढ़ेंगे। ये हमारा सौभाग्य है कि हम काशीवासी हैं और हमें यह अवसर मिल रहा है।