कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार शाम भैसासुर घाट पर सीवर की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले सफाईकर्मी घूरे लाल के मच्छोदरी स्थित आवास पहुंचे। परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मृतक के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मुहैया कराने की मांग की।