मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से रोहनिया के लिए रवाना हुए। यहां स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंध संचालन समिति की बैठक की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काफी देर तक बैठक करने के बाद वहां से रवाना हुए।