फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी के मणिकर्णिका तीर्थ पर बही स्वच्छता की बयार, नमामि गंगे ने किया पूजन

तीर्थ स्थलों की पवित्रता बढ़ाने के उद्देश्य से नमामि गंगे ने बुधवार को मणिकर्णिका तीर्थ पर स्वच्छता की अलख जगाई। वासंतिक हवा के झोंके के बीच मणिकर्णिका घाट पर स्वच्छता की बयार चली। मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई के लक्ष्य को साध कर मणिकर्णिका तीर्थ के गंगा तट की स्वच्छता की गई। गंदगी को एकत्रित करके नगर निगम के स्वच्छताकर्मियों को सौंपा गया। महाकुंभ में स्नान के पश्चात काशी पहुंच रहे श्रद्धालुओं के साथ मां गंगा की आरती उतारी गई। सभी ने मिलकर गंगा तट की स्वच्छता का संकल्प लिया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ तीर्थ अभियान का उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक परिसरों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाए रखने के प्रति व्यवहार और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना है। आयोजन के दौरान अभिषेक सोनी, गिरधारीलाल मदनलाल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें