फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में पहुंचे शास्त्रीय साधक, श्री काशी विश्वनाथ धाम में वाद्य साधना, केरला से आए पंद्रह सदस्यीय दल ने दी प्रस्तुती

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 11:38 PM IST

बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम के शंकराचार्य चौक (सांस्कृतिक मंच) पर एक विशेष आयोजन हुआ, जिसमें केरला से पधारे 15 सदस्यीय दल द्वारा भगवान श्री विश्वेश्वर को अति प्रिय पञ्च वाद्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। यह आयोजन श्री काशी विश्वनाथ धाम की दिव्य आभा में और अधिक रौनक का कारण बना। बताते चलें कि मध्यान्ह भोग आरती के पश्चात, शंकराचार्य चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में केरला के कलाकारों ने भगवान श्री विश्वेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान को अभिव्यक्त किया। पञ्च वाद्य यंत्र जिसमें शंख, घंटा, ढोल, और नगाड़े शामिल है । उसका अद्भुत संयोजन सुनने के लिए भक्तगण आकर्षित हुए। इन वाद्यों के सुरों में एक अद्वितीय शक्ति और भव्यता थी, जो काशी के माहौल को और भी दिव्य बना रही थी। इस आयोजन ने न केवल काशी के सांस्कृतिक धरोहर को संजीवनी दी, बल्कि केरला और काशी के सांस्कृतिक एकता को भी प्रगाढ़ किया। यह कार्यक्रम भगवान श्री विश्वेश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक था और सभी दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ। इस प्रकार का आयोजन काशी विश्वनाथ धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करता हैI

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें