भाजपा नेता और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भोजपुरी में गाना गाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के ताकतवर नेता हैं। वहीं, गोला दीनानाथ के पार्षद संजय केशरी ने कहा कि माॅरिशस के प्रधानमंत्री और देश के पीएम का हम स्वागत करने के लिए खड़े हैं। पीएम ने जीएसटी में बदलाव कर जनहित में निर्णय लिया है।