बीएचयू के स्थापना दिवस समारोह पर महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र पर तांडव नृत्य किया। छात्राओं ने दुर्गा के साथ काली चंडी और मिलिट्री वर्दी में नृत्य कर प्राचीन और आधुनिकता का संदेश दिया। झांकी में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्र अर्धनग्न शिव के रूप में लोगों पर भभूत छिड़क रहे हैं।