आर्य महिला पीजी कॉलेज वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 'ए' और इकाई 'डी' द्वारा दुर्गाकुंड क्षेत्र के मलिन बस्ती और बनकटी हनुमान मंदिर क्षेत्र के मलिन बस्ती में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यूनिट 'ए ' का विषय था ट्यूबरक्लोसिस रोग के विषय में लोगों को जागरूक करना। इस कार्यक्रम में 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए स्वयंसेविकाओं ने ‘टीबी हारेगा भारत जीतेगा’ इस नारे के साथ एक रैली निकाली और ट्यूबरक्लोसिस का लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के विषय में स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्ती स्थित घरों में जाकर आमजनों को इसके विषय में जागरूक किया तथा प्रश्नोंतर के माध्यम से एक डाटा भी तैयार किया और बताया कि अपौष्टिकता ही इसका मुख्य कारण है। कार्यक्रम की अधिकारी डॉक्टर ममता गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने कर्तव्य पथ पर बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत एवं तालियों द्वारा हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के द्वारा हुआ। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ और कुल 200 स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभागीता की।