फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जाग पड़ी पिया के जगाए... ठुमरी पर भाव विह्वल हुए श्रोता, कौस्तुभ जयंती समारोह का आयोजन

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 12:33 AM IST

बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय की ओर से पं. ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में कौस्तुभ जयंती समारोह के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उपशास्त्रीय गायिका डॉ. सोमा घोष का व्याख्यान हुआ। उन्होंने संगीत कला के क्षेत्र में स्वविकास एवं व्यावसायिक विकास में संतुलनपरक दृष्टि का महत्व : एक सांगीतिक विमर्श विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने व्यावसायिक विकास के रोचक किस्से भी सुनाए। ठुमरी- जाग पड़ी पिया के जगाए..., राग बागेश्री में निबद्ध ख्याल अंग की गजल- फासले भी ऐसे होंगे, ये कभी सोचा न था... सुनाया। उनके साथ तबले पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती, संवादिनी पर राघवेंद्र शर्मा ने संगत की। संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पंडित ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन कृष्ण कुमार तिवारी ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें