फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी महोत्सव में कलाकारों ने बनारसी तथा मिर्जापुरी कजरी गाये, VIDEO

सावन के महीने में अवलेशपुर में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलात्मिक का संगीतालय की ओर से आयोजित था।कजरी महोत्सव में बनारसी तथा मिर्जापुर कजरी की शानदार प्रस्तुति की गई। कलाकारों ने कइसे खेल जयबू सावन में कजरिया बदरिया घेर आई ननदी तथा पिया मेहंदी मंगा द मोती झील से जाके साइकिल से ना की प्रस्तुति करके श्रोताओं के मन को मंत्र मुग्ध कर दिया। कजरी प्रस्तुत करने वालों में प्रियंका,अहिंसा, प्रज्ञा, राजनंदिनी, गरिमा, सिद्धि आदि रही।इन लोगों ने बनारस की अन्य कई पारंपरिक कजरी गायें। महोत्सव के दौरान वायलिन पर डॉक्टर जे पी सिंह और तबले पर राहुल देव पंकज ने जुगलबंदी पेश की। कजरी महोत्सव में बाल कलाकार परिधि, आर्ष,विवान अनन्या,अनामिका, ओजस और पार्थ ने भी गायन और वादन की प्रस्तुति की। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान बैंजो पर श्रीनिवास श्रीवास्तव, तबले पर प्रज्वल, ढोलक पर अविनाश, बांसुरी पर आशीष ने संगत किया।कजरी महोत्सव का उद्घाटन नाटक और पटकथा लेखक मौजी श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें