फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रहलाद घाट पर अवैध बजड़ा खड़ा कराने की साजिश का आरोप, एसीपी से कार्रवाई की मांग; VIDEO

प्रहलाद घाट निवासी नाविक सीताराम साहनी ने एसीपी कोतवाली को प्रार्थना पत्र देकर प्रहलाद घाट और नया घाट पर अवैध रूप से बजड़ा मोटर बोट खड़ा कराने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई कर अपनी आजीविका की सुरक्षा की मांग की है। सीताराम साहनी का कहना है कि वह पीढ़ियों से नगर निगम के लाइसेंस के साथ गंगा में नौका संचालन कर रहे हैं। आरोप है कि रामनगर निवासी धनंजय साहनी अपने अस्वस्थ ससुर प्रकाश साहनी के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बजड़ा घाट पर खड़ा कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। प्रार्थना पत्र में सक्का घाट निवासी राजकुमार साहनी पर भी बाहरी क्षेत्रों की नौकाएं लाकर स्थानीय नाविकों की सवारी छीनने और विवाद की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया गया है। सीताराम साहनी ने एसीपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध रूप से खड़ी की जा रही बजड़ा नौका पर रोक लगाने तथा स्थानीय नाविकों की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें