दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर पटाखा और एयर बैलून की चिंगारी से भीषण आग लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जंगमबाड़ी मोहल्ला जहां रात लगभग 11 बजे जौन राय चौधरी के मकान में रॉकेट की चिंगारी से दूसरे मंजिल में आग लग गई। घटना के वक्त परिवार के सभी छह सदस्य घर में ही मौजूद थे। आग लगते ही शोर मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।