सुरेंद्र पटेल 27 मार्च को मंडुवाडीह क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। अधिवक्ता ने अपने मोबाइल से भाई को मैसेज किया था कि मेरी जान बचा लो। इस संदेश से मामले की गंभीरता बढ़ गई। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई, जिसके बाद अधिवक्ता की बाइक तो बरामद हो गई, लेकिन पुलिस के हाथ अधिवक्ता का कोई सुराग अभी तक नहीं लगा।