वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में निकाले गए जुलूस में विवादित नारेबाजी करने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जुलूस में शामिल दो युवकों को शनिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, तेलियाबाग चौकी इंचार्ज शिवम श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है।