फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में युवक पर धारदार हथियार से हमला, पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला, पुलिस कर रही जांच

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 01:17 AM IST

आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश को कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों को पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल शिवम चौहान ने आदमपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी दूसरे पक्ष के युवकों ने उन्हें बहेलिया टोला-कतुआपुरा मार्ग पर रोककर हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। जबकि घटना के संबंध में आदमपुर इंस्पेक्टर ने कुछ भी नहीं बताया। वहीं थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी भी मारपीट की वारदात को लेकर चुप्पी साधे हुए थें। मारपीट में घायल युवकों के परिजन देर रात तक थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर जुटे हुए थें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें