फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jan 2025 09:35 PM IST

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोताखोर मोहल्ले में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। गोताखोर मोहल्ला निवासी शबनम (22) तीन साल पहले नफीस से निकाह हुआ था। मंगलवार की शाम शबनम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर राजीवनगर खंती निवासी मायके से मां गुड़िया व अन्य परिजन पहुंचे। मां गुड़िया ने पुलिस को बताया कि बेटी के चेहरे पर सूजन थी। माथे और गाल पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले अक्सर बेटी को मारते-पीटते थे, ससुराल वालों ने बेटी को मार डाला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें