फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, मचा कोहराम

Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 11:55 AM IST

चकजमालपुर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में हंसिया से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पहले एक दूसरे पर डंडे से वार करने से हत्यारोपी भी घायल हुआ है, उसे बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव निवासी दिलीप (23) पुत्र स्व. सुंदर लोधी, बड़े भाई श्रीकिशन के साथ मुंबई में परिवार सहित रहता था। जून महीने में दिलीप के छोटे भाई कुलदीप की शादी थी। उसी में सभी शामिल होने आए थे। तबसे गांव में ही रहकर खेती कर रहे थे। रविवार रात करीब 10 बजे श्रीकिशन नशे की हालत में घर पहुंचा और दिलीप की पत्नी माधुरी को गाली देने लगा। पत्नी को गाली देने का दिलीप ने विरोध किया तो श्रीकिशन आगबबूला हो गया। इसी बीच दोनों में कहासुनी और बढ़ गई तो श्रीकिशन ने छोटे भाई की शादी में लिए गए कर्ज को अदा करने की भी बात छेड़ दी। इससे विवाद और बढ़ा। दोनों भाइयों में पहले हाथापाई हुई। बाद में एक दूसरे पर डंडे से वार किया। डंडा श्रीकिशन के सिर पर लगने से उसका सिर फट गया। खून निकलता देख उसने पास में रखा हंसिया उठाया और दिलीप के सीने पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि दिलीप घटनास्थल पर ही गिर गया। परिजन दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर कोतवाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पुरवा स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर बिछिया में भर्ती कराया है। हत्या के बाद घर में कोहराम गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पति की मौत से पत्नी माधुरी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शराब के नशे में विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे की सीने में हंसिया मारकर हत्या कर दी है। हत्यारोपी घायल है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें