उन्नाव के सफीपुर सीएचसी परिसर में शनिवार सुबह करीब चार बोरी सरकारी दवाएं और सिरप जला दिए गए, जिनमें से कई की एक्सपायरी डेट जुलाई 2026 तक थी। यह गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने मामले की जांच कराने की बात कही है।