ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीघापुर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो बीघापुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिनमें ट्रैक्टर चला रहे कुछ युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इनमें एक युवक बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। चर्चा है कि वीडियो लालगंज द्वितीय गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।