फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: साक्षी महाराज बोले- दिल्ली धमाके के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने गदनखेड़ा स्थित अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली धमाके दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। कहा कि ‘अमरत्व में विष घोलने का काम किसने किया, इसके पीछे किसकी साजिश है’ इसकी गहन जांच चल रही है। कहा कि जैसे ही घटना की जानकारी हुई, गृहमंत्री अमित शाह खुद घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले में भी प्रशासन अलर्ट पर है। सरकार बहुत सतर्क है। जो भी इस घटना से जुड़ा होगा, कोई नहीं बचेगा। उस पर सख्त कार्रवाई तय है। वहीं विपक्ष के सवाल खड़े होने पर कहा कि यूपीए में बड़े सीरियल बम ब्लास्ट होते थे। अभी यह कहना जल्दी होगा कि इसमें किसका हाथ है, इसलिए इंतजार कीजिए, जिसका हाथ होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें