फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मां ने पार की हैवानियत की हद, दुधमुंही बच्ची को जलती आग में फेंका

शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 06:29 PM IST

हैवानियत की हद को पार कर दुधमुंही बच्ची को जलते चूल्हे में फेंकने वाली मां के खिलाफ ससुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को जेल भेजा है। बच्ची की हालत गंभीर बनी है। उसका लखनऊ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कायमपुर निबरवारा निवासी सोनू ने आठ दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। शुक्रवार शाम सात बजे दुधमुंही बच्ची के रोने पर उसकी मां रोशनी ने जलते चूल्हे में फेंक दिया था। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को पिता मियांगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया था। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया था। मां की हैवानियत की खबर पहुंचते ही थाना पुलिस आरोपी महिला के घर पहुंची और जांच की। पड़ोसियों ने बताया कि महिला सूखा नशा करती थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें