फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : साईं शोभायात्रा पर बरसे फूल, भजनों पर थिरके भक्त

शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jan 2025 10:12 PM IST

शहर में भव्यता के साथ मंगलवार को साईं शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शिव तांडव, राधा-कृष्ण, बजरंग बली आदि की झांकियां शामिल रहीं। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते-नाचते रहे। जगह-जगह यात्रा पर फूल बरसाए गए और खिचड़ी वितरण हुआ। चौरा रोड स्थित साईं दरबार मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा की शुरुआत भरत मिलाप मैदान के सामने से हुई। हरदोई ओवरब्रिज होते हुए यात्रा बाईपास पहुंची। जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बाईपास से यात्रा वापस बड़ा चौराहा पहुंची। यात्रा में घोड़े, बग्घी व ट्रैक्टरों पर सजी झांकियां शामिल रहीं। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में कई झांकियां शामिल थीं। इस दौरान रास्तों पर लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा के रास्ते पर श्रद्धालुओं ने बाबा की पालकी पर मत्था टेकने के साथ ही पुष्पवर्षा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें