फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नागिन डांस पर रील बना रहीं दो युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 11:51 PM IST

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास दो युवतियों का नागिन डांस करते रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अश्लीलता देख लोगों ने आपत्ति भी जताई। पुलिस ने एक युवती और उसकी दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रील बनाने वाले का भी पुलिस पता लगा रही है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ भारी वाहन भी चलते हैं। इसके बाद भी गदनखेड़ा क्षेत्र की युवतियां जान जोखिम में डालकर रोजाना रील बना रही हैं। ये युवतियां दूसरे के भी सफर को मुश्किल बना रही हैं। यही नहीं रील बनाने अश्लीलता भी साफ नजर आ रही है। रील बनाकर रुपये कमाने का यह क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे के बीच जिस तरह दोनों युवतियों का नागिन डांस पर रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है उसमें दिख रहा है कि ये भी दुर्घटना का शिकार हो सकती थीं। हाईवे पर दो युवतियों का नागिन डांस पर रील बनाने वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने युवतियों का पता लगाया तो एक का नाम काजल निवासी अंबेडकर नगर काॅलोनी गदनखेड़ा पता चला जबकि दूसरे का अभी पता नहीं चल पाया है। इसके पहले गदनखेड़ा की ही नाजखान पर भी रील बनाने के दौरान किन्नर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कार्रवाई हो चुकी है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि काजल और उसकी दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रील मेकर की तलाश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें