फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यात्रियों की सुरक्षा के लिए एसपी रेलवे ने दिए निर्देश, भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एसपी रेलवे रोहित मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के चारों प्लेटफार्म, जनरल टिकट काउंटर, आरक्षण केंद्र और सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से जायजा लिया। एसपी रेलवे ने प्लेटफार्म पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी, सतर्कता और यात्रियों के साथ व्यवहार की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए। भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जीआरपी थानाध्यक्ष भोला शंकर समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें