फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sultanpur: छप्पर आगजनी विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर ग्रामीणों का धरना

ishwar ashish Updated Wed, 21 Jan 2026 02:29 PM IST

सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के दुबेपुर गांव में छप्पर जलाए जाने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने राजस्व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवागमन बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार दुर्गेश यादव पर आरोप लगाया कि वे राजस्व टीम के साथ मिलकर एक पक्ष के समर्थन में जमीन पर जबरन कब्जा करवा रहे हैं और छप्पर जलवाने में भूमिका रही है। धरने के दौरान कलेक्ट्रेट मार्ग पर अफसरों और आम नागरिकों का आवागमन प्रभावित रहा। वहीं नगर कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं दिखी। दूसरी ओर, थाना देहात प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच में छप्पर प्रदर्शनकारियों के स्वयं जलाने की बात सामने आई, इसी कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सोमवार दोपहर जमीनी विवाद में आगजनी की घटना हुई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें