फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में धूमधाम से मनी ईद-उल-अजहा, ईदगाह में हजारों हाथ उठे अमन-चैन की दुआ के लिए

सुल्तानपुर जिले में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे शहर के ईदगाह मैदान में मौलाना सुलेमान साहब की इमामत में हजारों नमाजियों ने एक साथ बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ मांगी गई। नमाज अदा होते ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर के साथ ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे थे। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। जिले की सभी मस्जिदों में भी निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज अदा की गई। चाक-चौबंद रही सुरक्षा और सफाई व्यवस्था त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट रहा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीओ सिटी सौरभ सावंत ने कहा, "संवेदनशील जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे नजर रखी जा रही है।" वहीं ईओ नगर पालिका ने बताया कि बकरीद पर्व को देखते हुए पूरे शहर में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के बीच जिले में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें