रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निदान की मांग के लिए केंद्रीय आह्वान पर सोमवार को एनआरएमयू के बैनर तले लोको रनिंग लॉबी व अन्य स्टाफ ने विरोध दिवस मनाया। इस दौरान जुलूस निकालकर रेलवे कर्मचारियों का रनिंग भत्ता बढ़ाने की मांग की है। जुलूस में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई। संघ भवन से निकला जुलूस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से होते हुए लोको लॉबी के समक्ष विरोध सभा में तब्दील हो गया। शाखा अध्यक्ष ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, शाखा मंत्री आसिम सज्जाद, केपी यादव, रविंद्र यादव, गार्ड यशवंत सिंह व अन्य रेलवे कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं के निदान के लिए एक स्वर में आवाज उठाई।