फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिशन शक्ति के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन, जिले भर के अधिकारी हुए शामिल

सुल्तानपुर शहर पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मंगलवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां जिले भर के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि 'नारी सम्मान मिशन शक्ति' के तहत सरकार महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कई अपराधियों को जेल भेजा गया है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने ताइक्वांडो का शानदार एवं आकर्षक प्रदर्शन किया। एसपी चारू निगम ने कहा कि महिलाएं किसी मामले में पीछे नहीं हैं। जिलाधिकारी कुमार हर्ष व पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें