फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भीषण गर्मी से दुधारू पशुओं का घटा दूध उत्पादन, पशुपालक चिंतित

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 02 May 2026 01:41 PM IST

सुल्तानपुर। बढ़ती गर्मी और लगातार चढ़ते तापमान का असर अब दुधारू पशुओं पर साफ दिखाई देने लगा है। गाय और भैंसों के दूध उत्पादन में गिरावट से पशुपालक परेशान हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप, गर्म हवा और पानी की कमी के कारण पशु तनाव में आ जाते हैं, जिससे उनकी दुग्ध क्षमता प्रभावित होती है। चकिया गांव के प्रगतिशील पशुपालक दुर्गेश और साक्षी तिवारी ने बताया कि हाल के दिनों में दूध उत्पादन में करीब 15 प्रतिशत तक कमी आई है, खासकर गिर लैंड और जर्सी नस्ल की गायों में इसका अधिक असर देखा जा रहा है। राजकीय पशु चिकित्सालय धनपतगंज के डॉ. पीके अग्रहरि ने बताया कि इन नस्लों की देखभाल में विशेष सावधानी जरूरी है। पशुशाला में पर्याप्त हवा, छाया और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। पशुओं को दिन में कई बार स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध कराएं तथा हरे चारे के साथ संतुलित आहार और खनिज मिश्रण दें। दोपहर में धूप से बचाव और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें