रिटायर्ड फौजी परिवार को ठगी करके 50 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का प्रकरण सुल्तानपुर में सामने आया है। विनोबापुरी मोहल्ले के इस परिवार के साथ साइबर ठगों ने निशाना बनाकर पैसे जमा करा लिए हैं। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी नगर से मामले की शिकायत की है। रा मामला सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विनोबा पुरी मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। जहां पर रिटायर्ड फौजी अनिल कुमार मिश्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे अनिल कुमार की पत्नी आशा मिश्रा के पास फोन आता है और उन्हें साइबर अपराधी झांसा देते हैं। पीड़िता के मुताबिक फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लखनऊ पुलिस का अधिकारी बताते हुए उनके बेटे पर दुष्कर्म की घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। इसी के साथ आरोपी ने उनसे 50 हजार रुपये शहर के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा करने के लिए कहा। खाता नंबर आशा मिश्रा पैसा जमा करवा दिया। घटना के बाद उन्हें जानकारी हुई कि वह साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। साइबर थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।