फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: खाईं में उतरी कार, बैक करते समय लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाईं में चली गई। कार बैक करते समय अचानक गाड़ी के निचले हिस्से में आग लग गई। कार सवार तीन-चार युवकों ने किसी तरह से निकाल कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। गौरा गांव निवासी लेखपाल प्रभात के यहां सोमवार को जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ संबंधी कार से आ रहे थे। गांव के किनारे स्थित नाले के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी से नीचे उतर गई। कार सवार युवकों ने गाड़ी को बैक कर निकालने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक कार के निचले हिस्से में आग लग गई और देखते ही देखते कार धूं-धूंकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने जब तक आग को बुझाया तब तक कार जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें