फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीताकुंड घाट पर तैयारियां लगभग पूरी, छठ पूजा के लिए उमड़ती है भीड़

सुल्तानपुर में सूर्य की उपासना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो जाएगा। पर्व के मद्देनजर गोमती नदी के किनारे सीताकुंड घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वर्णकार समाज के लोगों ने छठ पूजा के लिए घाट पर पिंडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार से दो दिनों तक सीताकुंड धाम पर छठ पूजा के लिए भीड़ रहेगी। दूबेपुर विकास खंड के मुरलीनगर बांसी गांव निवासी शकुंतला देवी सोमवार को शहर के सीताकुंड धाम पर छठ पूजा के लिए पिंडी बना रही थीं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल से छठ पूजा कर रही हैं। उनकी बहू को बच्चा नहीं होने से परेशान थीं। इसके लिए उन्होंने छठ माता से प्रार्थना की थी। छठी मइया ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार कर लिया और वह दादी बन गई। इससे शकुंतला की छठ मइया के प्रति आस्था बढ़ गई है। जिले में छठ पूजन करने वालों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। स्वर्णकार समाज के लोग प्रमुख रूप से डाला छठ पर्व को मनाते हैं। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी कहते हैं कि शहर के चौक, मेजरगंज, ठठेरी बाजार, पंचरास्ता, दरियापुर, कृष्णा नगर, विवेकनगर, गभड़िया समेत विभिन्न मोहल्लों के परिवार में डाला छठ का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन व गोमती मित्र मंडल परिवार से पर्व को संपन्न कराने में सहयोग मांगा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें