फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 07:58 PM IST

सुल्तानपुर में बेसिक शिक्षा परिषद की दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान पर हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता एवं जिला सूचना अधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार यादव ने ध्वजारोहण एवं मैदान से आसमान की और गुब्बारे एवं कबूतर छोड़कर औपचारिक रूप से खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का बेसिक शिक्षा महकमे के खेल स्काउट एवं व्यायाम शिक्षकों राहुल तिवारी, ज्योति सिंह, मुनेंद्र मिश्रा ने बुके और स्मृति चिन्ह, बैच और टोपी लगाकर स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथियों के सामने जिले के सभी विकास खंडों के बच्चों ने मार्च पास्ट करके सलामी दिया और मुख्य अतिथियों के समक्ष 100 मीटर की दौड़ कराई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मनमोहक स्वागत गीत और योग का कार्यक्रम प्रस्तुत करके प्यारे नन्हे मुन्ने बच्चों ने मुख्य अतिथियों और मैदान में सभी को मंत्र मुक्त कर दिया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खण्डों के बच्चे प्रतिभाग किए हैं। समय-समय पर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है यहां से चयनित बच्चे मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें