सुल्तानपुर में कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में एक एकड़ में उन्नतशील प्याज की नर्सरी तैयार की गई है। यहां पर तैयार की गई प्याज की पौध किसानों को दी गई है। उन्नतशील प्याज की बेरन लगाने से करीब 200 किसानों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। यह फसल मार्च के अंत तक तैयार हो जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र में चल रही विभिन्न प्रजाति की सब्जियों व फूल के बारे में कृषि क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को भी शोध करने का मौका मिला है।