यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार को गोरखपुर से लखनऊ जाते समय सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित धनपतगंज के बेनीपुर कैंटीन पर कुछ देर के लिए रुकीं। इस दौरान उन्होंने चाय और पानी लिया तथा अधिकारियों से संक्षिप्त बातचीत के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। राज्यपाल के आवागमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। बेनीपुर कैंटीन और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर उप जिलाधिकारी संदीप यादव, सदर एसडीएम गरिमा सोनाकिया तथा थाना प्रभारी अंजू मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौजूद रहीं। राज्यपाल का काफिला सकुशल जनपद से गुजरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।