फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

Bhupendra Singh Updated Sun, 01 Mar 2026 02:54 PM IST

सुल्तानपुर में शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश आदर्श सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा रोड पर आधी रात 1.00 बजे हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि, पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध हथियार के साथ पारा की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश आदर्श सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वह डोभियारा, थाना हलियापुर, जनपद सुल्तानपुर का रहने वाला है। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को अयोध्या पुलिस आदर्श सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने आई थी। उस समय वह अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला करके सरकारी असलहे और मोबाइल छीन लिए थे। इस संबंध में थाना हलियापुर में मामला दर्ज किया गया था। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें