सुल्तानपुर में बुधवार को पेट्रोल और डीजल भराने के लिए पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन व गैलन लेकर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे। लंभुआ व बल्दीराय सहित कुछ स्थानों पर पेट्रोल व डीजल का स्टाॅक नहीं रहा। हालांकि कुछ स्थानों पर बाइक चालकों को सिर्फ 100 रुपये का ही पेट्रोल दिया गया। इन सबके बीच जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) जीवेश मौर्या ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।