सुल्तानपुर में चिकित्सक डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड में मंगलवार को दो दोषियों अजय नारायण सिंह व दीपक सिंह को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट के फैसले पर मृतक डॉ. तिवारी की पत्नी निशा तिवारी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मेरे पति चले गए। वह तो वापस नहीं लौटेंगे, लेकिन मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा था। आज कोर्ट ने दोषियों को सजा सुना दी है। मुझे न्याय मिल गया है।