फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: कोर्ट: राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली वकीलों की हड़ताल के कारण, 21 अगस्त को अगली सुनवाई

सुल्तानपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे की सुनवाई सोमवार को स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट (कोर्ट संख्या 19) में टल गई। वकीलों की हड़ताल के कारण यह सुनवाई स्थगित की गई है। मामले की अगली सुनवाई अब 21 अगस्त को होगी। वादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि सुल्तानपुर बार एसोसिएशन की ओर से बुलाई गई एक आपातकालीन बैठक और पारित प्रस्ताव के चलते जिले के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस वजह से कोर्ट में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति को देखते हुए न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। इस दिन फाइल पेश होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रकरण वर्ष 2018 से संबंधित है। उस समय बेंगलुरु में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री (तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेता विजय मिश्र ने कोर्ट में मानहानि की याचिका दायर की थी। इस मामले में वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता संतोष पांडेय पैरवी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें