उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में इन दिनों प्याज के दाम लोगों को रुला रहे हैं। मंडी में प्याज के थोक दाम 50-60 रुपये तक हैं। बढ़े दामों ने लोगों की आखों से पानी निकाल दिया है। मंडी में एक आढ़ती ने बताया कि नासिक में एक महीने पहले बारिश हो गई है। इससे प्याज सड़ने लगी। बताया कि अधिकांश प्याज के सड़ने की वजह से आवक कम हो गई है। इसी वजह से प्याज का दाम बढ़ गया है।