फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, साथी घायल

सुल्तानपुर के हलियापुर में बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक अमर बहादुर मिश्र (45) की मौत हो गई। जबकि, उनके साथ जा रहे फूलचंद्र (47) घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला। जमालपुर निवासी अमर बहादुर बुधवार सुबह करीब 5.00 बजे ऑटो लेकर कुमारगंज मंडी जा रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे हलियापुर में एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें 100 शैय्या अस्पताल, कुमारगंज ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल फूलचंद्र का हलियापुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारकर भागे वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें