सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी के मीना बाजार में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने युवक की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।